गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में पालतू कुत्ते ने किशोर को काट लिया। घटना 17 जनवरी की है, जिसमें पीड़ित के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। ज्ञान खंड एक में रहने वाले कपिल कपूर के अनुसार 17 जनवरी को उनका बेटा कार्तिक घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुलदीप सिंह के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और हाथ पर काट लिया। आसपास के लोगों के आने पर कुत्ता भाग गया। मामले में कपिल कपूर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.