प्रयागराज, फरवरी 11 -- आरपीएफ की सतर्कता से एक किशोरी सुरक्षित बच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना ने बताया कि सारण, बिहार की पुलिस ने सूचना दी कि एक किशोरी को अगवा किया गया है। उसकी लोकेशन प्रयागराज जंक्शन पर है। इस सूचना पर आरपीएफ ने फोटो की मदद से यात्री आश्रय में घेराबंदी करके किशोरी को बचा लिया। इस दौरान आरोपी युवक शाहनवाज अहमद पुत्र मो. मुनीब निवासी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने बताया कि वह किशोरी को लेकर गोवा भागने की फिराक में था। वीडियो कॉल करके आरपीएफ ने बिहार पुलिस से पहचान कराई। किशोरी को चाइल्ड लाइन सौंप दिया गया है। इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.