रुडकी, अक्टूबर 4 -- नामकरण उत्सव में 13 वर्षीय किशोर को गोली मारने वाला युवक शुक्रवार देर रात खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। दो अक्टूबर को कलसिया खानपुर गांव में काला पुत्र यशपाल के बेटे के नामकरण समारोह का कार्यक्रम था। शाम को घर पर डीजे बज रहा था। इसमें काला के परिवार और रिश्तेदारी के अलावा गांव के कुछ युवक भी डांस कर रहे थे। पड़ोसी सुनील का 13 वर्षीय बेटा विवेक भी वहां मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान गांव के विनित पुत्र नेकपाल ने पुरानी रंजिश के चलते देसी तमंचे से विवेक को गोली मार दी थी। गोली से घायल विवेक मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाश रही थी। खानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.