किशोर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- कुडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खोड़पुर ताजउद्दीनपुर गांव निवासी यूसुफ खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसका 12 वर्षीय बेटा अब्दुल कादिल कुंडा इलाके के एक मदरसे में पढ़ता है। 28 जून की शाम करीब छह बजे मदरसे से फोन आया कि उसका बेटा मदरसे में नहीं है। जिससे वह परेशान हो गया और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। मदरसे वाले उसके बेटे के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि मदरसे वाले ही उसके बेटे को कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित यूसुफ खान की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.