किशोर को गर्म प्रेस से जलाया
सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर,संवाददाता। सुलतानपुर के कोतवाली नगर के चुनहा स्थित सकलेन मदरसे के मौलाना ताज मोहम्मद ने 13 वर्षीय किशोर को गर्म प्रेस से जला दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुँची। सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं जाँच की। जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मदरसे के मौलाना के द्वारा नौ जून को इस बच्चे के साथ प्रेस से जलाने की घटना कारित की गई थी एवं मारा-पीटा भी गया था। मौलाना को शक था कि बच्चे के द्वारा लगातार चोरियां की जा रही हैं, इसी के पीछे इसी का हाथ है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चे का प्राथमिक इलाज करा दिया गया है, वह अभी सकुशल है और उसके परिवार जनों को भी बुला लिया गया है। अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.