हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। जगदंबानगर में नहर कवरिंग रोड पर सोमवार शाम किशोर को कुचलने वाले मिक्सर ट्रक के अज्ञात चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में तल्ली बमौरी बंदोबस्ती वार्ड 49 निवासी ललित मौर्य ने कहा कि बीती सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर 13 वर्षीय अर्जुन मौर्य के साथ जा रहा था। इस दौरान जगदंबानगर में सामने से आए मिक्सर मशीन के ट्रक ने अर्जुन को कुचल दिया। ललित का कहना है कि ट्रक की झोक और तेज लाइट की वजह से हादसा हुआ। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.