बिहारशरीफ, मई 11 -- किशोर कैदियों को आचरण में सुधार के लिए डीएम ने दी डायरी लिखने की नसीहत मटोखर के प्लेस ऑफ सेफ्टी का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण फोटो: 11 शेखपुरा 02: शेखपुरा के मटोखर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का सोमवार को निरीक्षण करते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जघन्य मामलों में शेखपुरा के मटोखर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में बंद किशोर कैदियों का अपने आचरण में सुधार लाने के लिए डायरी लिखना चाहिए। यह सुझाव डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी के निरीक्षण के दौरान किशोर कैदियों को दी।

डीएम का निरीक्षण डीएम ने कहा कि अपनी दिनचर्या की बातें डायरी में लिखें। इससे मनोवैज्ञानिक रूप से मन का विकार दूर करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने किशोरों से बात कर वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं उन्हें दी जाने वाली भोजन ...