नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर के बनवरीवास गांव के किशोर गोपाल शर्मा की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले दरअसल, बनवारीवास गांव का रहने वाला 15 वर्षीय गोपाल शर्मा 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुआ था। इसके अगले दिन 22 मई की रात पड़ोस के गांव रोही के एक मकान में किशोर का शव पड़ा मिला था। किशोर की हत्या के बाद से मामला तूल पकड़े हुए है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेर रखा है। यह भी पढ़ें- गोपाल के परिवार से मिलने जा रहे देवेंद्र हाउस अरेस्ट मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है। अब इस मामले में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर...