किशोर के सिर में कील ठोकने वाला आरोपी भेजा बाल सुधार गृह
अलीगढ़, मई 19 -- लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव शाहपुर कुतुब में शराब के लिए रूपए मांगने को लेकर हुए विवाद में किशोर के सिर में कील ठोककर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं घायल किशोर का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। गांव शाहपुर कुतुब निवासी मनीष पुत्र बीरपाल शनिवार शाम करीब पांच बजे मजदूरी के 200 रुपये लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव की बगीची के पास उसे गांव का ही किशोर मनोज पुत्र बिल्ले मिल गया। मनोज ने शराब पीने के लिए उससे रुपये मांगे। मनीष द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और उसने अपने तीन-चार साथियों को मौके पर बुला लिया।आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक मनीष को पकड़कर घर के अंदर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जान से मारने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.