मुरादाबाद, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव विचोला कुंदरकी में बुधवार की शाम को किशोर के सिर पर पत्थर मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी जमील ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके गांव के नाजिम पुत्र असगर के घर पर कुछ दिन पूर्व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की चेकिंग की थी। इस बात को लेकर नाजिम शक करता था कि उसके घर जमील ने चेकिंग कराई थी। इसी बात को लेकर नाजिम ने 17 जून की शाम आठ बजे नाजिम ने उसके दस वर्षीय बेटे मो. रज़ा के सिर में जान से मारने की नियत से पत्थर मार दिया। जिसमें उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकदमा दर्ज होने...