किशोर के साथ धारदार हथियार से मारपीट का लगाया आरोप
बिजनौर, जून 20 -- चांदपुर।चांदपुर में नमाज़ पढ़ने गया किशोर के साथ दो ने की मारपीट और धारदार हथियार से किया घायल। परिजन किशोर के घायल अवस्था में थाने लेकर आए। पुलिस ने घायल किशोर का मेडिकल कराया। चांदपुर के मोहल्ला शाहचन्दन निवासी मोहम्मद अनवार का 15 वर्षीय किशोर उमेर सराय रफी में नमाज़ पढ़ने गया था। आरोप लगाया की मोहल्ले का ही युवक मस्जिद में शोर मचा रहा था किशोर ने मना किया तो युवक गाली-गलौज करने लगा और किशोर ने विरोध किया तो युवक ने धारदार हथियार से घायल कर दिया। परिजन किशोर को घायल अवस्था में थाने लेकर आए और पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया। परिजनो ने दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.