शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- नगर के मोहल्ला कड़ी निवासी रुचि शुक्ला पत्नी संदीप शुक्ला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका पुत्र प्रिंस शुक्ला शुक्रवार को वह बाइक से घर आ रहा था तभी कबीर दान मंदिर के पास दो बाइक सवार लोग आए और उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक रोक दी। जब उसने बाइक रोकने से मना किया तो उक्त दोनों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। तथा जान से मारने की धमकी दी।जिससे उसे चोट आई। पीड़ित की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...