किशोर के लापता ने पर दर्ज कराई गुमशुदगी
उन्नाव, जून 16 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के फखरापुर गांव के रहने वाले राम किशोर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि घर पर पांच माह से साले जगदीश का 15 वर्षीय बेटा विकास कुमार रहता और बकरी चराता था। वह न बोल पता और न सुन सकता था। सोमवार दोपहर गांव के बाहर जंगल में बकरी चराने गया था। शाम गांव के लोगों ने देखा कि बकरी घर आ गई। मगर विकास नहीं आया था। परिजन व गांव के लोगों ने उसकी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता यह भी पढ़ें- रहस्यमय परिस्थितियों में किशोर लापता यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.