जौनपुर, मई 1 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की भोर सुनसान जगह पर 13 वर्षीय किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। घटना के बारे में किसी को पता न चले इसके लिए किशोर को 50 रुपये देकर चुप करा दिया। हालत बिगड़ने पर जब मां ने पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। किशोर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। परिजनों के मुताबिक किशोर शुक्रवार की भोर में एक शादी समारोह से अपने दादा के साथ घर पहुंचा। लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला और आसपास टहलने चला गया। इसी दौरान पड़ोसी 25 वर्षीय युवक ने उसे पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। किशोर ने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद किशोर को 50 रुपये घटना के बारे ...