फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- थाना मटसेना में एक किशोर द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में गांव के पिता पुत्र पर धमकाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक की जेब से मिली पर्ची में दोनों युवकों का नाम लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मटसेना की किरन देवी पत्नी रामकिशोर निवासी जैंदामई ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके 17 साल के बेटे सनी ने घर पर फांसी लगाकर 30 मार्च की मध्य रात्रि में जान दे दी थी। परिवार को शव लटका दिखा तो चीख पुकार मच गई थी। पुलिस ने आकर किशोर के शव को नीचे उतारा था। उसकी तलाशी लेने पर जेब से सुसाइड नोट मिला था। इस पर गांव के प्रेमपाल पुत्र हरीशंकर और अश्वनी पुत्र प्रेमपाल का नाम लिखा हुआ था। दोनों युवक लगातार उसको धमकियां दे रहे थे।मां ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को भोपाल मध्य प्रदेश में बेटे सनी का झगड़ा अश्वनी से हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.