देवरिया, फरवरी 23 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कस्बा के एक वार्ड से 19 फरवरी को गायब हुए किशोर के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। कस्बा के धवरिया वार्ड निवासी एक महिला इन्दु देवी पत्नी राजू चौहान ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि 19 फरवरी को अपने 16 वर्षीय बेटे अनूप चौहान को पढ़ाई करने के लिए डांट दिया। उसी दिन शाम को लगभग 5 बजे बिना कुछ बताए वह कहीं चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी मेरा बेटा अनूप नहीं मिला है। पुलिस ने इन्दु देवी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर अनूप की तलाश में जुटी हुई है। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.