लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ। आशियाना के औरंगबाद जागीर में रविवार शाम बालिका के सीने पर बैट लगने से मामले में सोमवार को पुलिस ने किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मृतका के पिता ने आशियाना थाने में किशोर के खिलाफ तहरीर दी। औरंगाबाद जागीर में रविवार शाम वैष्णवी (11) अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 14 वर्षीय किशोर ने क्रिकेट बैट हवा में तेजी से घुमा दिया। जिससे बैट वैष्णवी के सीने पर लगा। चोट लगने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। यह देख पास मौजूद उसकी छोटी बहन छवि रोने लगी। शोर सुनकर परिवारजन घर से बाहर आए। परिजन आननफानन में वैष्णीवी लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। रविवार को परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सोमवार सुबह परिवारजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। इसके ब...