किशोर के कान के पीछे से निकाली 5 इंच की गांठ, पहला सफल ऑपरेशन
बुलंदशहर, मई 9 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ईएनटी (नाक-कान-गला) विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर 17 वर्षीय किशोर को नई जिंदगी दी है। डॉक्टरों की टीम ने युवक के कान के पीछे मौजूद पांच इंच की बड़ी गांठ का सफल ऑपरेशन किया है। जहांगीराबाद निवासी दीपक (17 वर्ष) पिछले काफी समय से कान के पीछे बड़ी गांठ से परेशान था। इस गांठ के कारण उसे काफी असहजता और दर्द का सामना करना पड़ रहा था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सीनियर रेजिडेंट डॉ. अजमी जेहरा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने दीपक का सफल ऑपरेशन किया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में जबड़े का डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन इस टीम में डॉ. मेघल चौधरी और सतेंद्र यादव भी शामिल रहे। करीब पांच इंच की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.