इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव में एक किशोर के अपहरण की सूचना से शनिवार देर शाम हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार सवार कुछ लोग उनके बेटे को जबरन अपने साथ ले गए और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। हालांकि पुलिस जांच में मामला अलग निकला और किशोर करीब आठ घंटे बाद मैनपुरी में सकुशल मिल गया। लोकपुरा निवासी जवाहर सिंह कठेरिया ने बताया कि उनका बेटा सुमित शनिवार शाम करीब चार बजे घर से खेतों की ओर गया था। इसी दौरान बीना गांव की तरफ से आई एक कार उसके पास रुकी। आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। सुमित ने बाद में बताया कि उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया था। बेटे के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बा...