नई दिल्ली, जुलाई 25 -- किशोर कुमार अपने समय के टैलेंटेड और दिग्गज सिंगर्स में से एक थे। किशोर जब भी एक मस्ती भरे अंदाज में गाते थे तो कोई भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाता था। यहां तक कि आज भी उनके कई ऐसे गाने हैं जो नई जनरेशन को भी पसंद आते हैं। वहीं कुछ तो उन्हें रीक्रिएट करने की कोशिश भी करते हैं। अब हम आपको उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हैं जब एक सुपरस्टार ने उनसे पंगा लिया और बाद में इसका असर उनके करियर पर पड़ गया था।किशोर कुमार से किसने लिया था पंगा जिस स्टार की हम बात कर रहे हैं वह हैं राजेंद्र कुमार। दरअसल, राजेंद्र कुमार 60 के दशक के सुपरस्टार थे। उन्हें जुबली कुमार कहा जाता था। उनकी सभी फिल्में तो हिट होती ही थीं, लेकिन गानें भी काफी हिट होते थे। उनकी ज्यादातर फिल्मों में मोहम्मद रफी आवाज देते थे। लेकिन फिर फिल्म आई 1975...