रांची, सितम्बर 23 -- रांची। किशोर कुमार फैंस क्लब ने मंगलवार को स्थापना दिवस पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्लब के सदस्यों ने महान गायक किशोर कुमार के सदाबहार नगमे और लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजल गायिका मृणालिनी अखौरी मुख्य अतिथि और निगार सुलताना विशिष्ट अतिथि थीं। संचालन गौतम बैद्य ने किया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सौमेन मुखर्जी, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, युसूफ अली, मनप्रीत सिंह, अरशद उबैद, उपेंद्र चौधरी ने प्रस्तुतियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...