नई दिल्ली, जुलाई 9 -- किशोर कुमार ने अपने समय में कई स्टार्स को अपनी आवाज दी है। यहां तक कि कई एक्टर्स डिमांड करते थे कि किशोर उनके लिए गाना गाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर के लिए किशोर ने अपनी आवाज देना बंद कर दिया था और वो थे मिथुन चक्रवर्ती। इसके पीछे की वजह भी पर्सनल है।क्या थी वजह दरअसल, किशोर कुमार ने योगीता बाली से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी थी जो उन्होंने मधुबाला के निधन के बाद की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं। योगीता का दिल फिर मिथुन पर आ गया। दोनों को फिल्म ख्वाब के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया। यह भी पढ़ें- जब लाइटर को जलाते हुए बना किशोर कुमार का ब्लॉकबस्टर गाना मिथुन और योगीता ने फिर शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि योगीता के मिथुन के शादी करने से किशोर का दिल टूट गया था। उन्होंने फिर मिथुन के लिए कभी गाना...