किशोर कुमार को रिजेक्ट कर डायरेक्टर ने रफी साहब पर खेला दांव, फिर जो गाना बना उसने बदल दिया इतिहास
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- किशोर कुमार का 1970 के दशक में म्यूजिक इंडस्ट्री में जादू चल रहा था। किशोर के गानें उस समय हिट होते थे। संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल भी किशोर कुमार के साथ कई हिट गाने दे चुके थे। अब 1977 के दौरान मनमोहन देसाई फिल्म लेकर आए धर्म वीर। इस फिल्म के लिए वह एक रोमांटिक गाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को अपने साथ जोड़ा।किशोर कुमार को लेना चाहते थे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल अब फिल्म के गाने की धुन पर काम चल रहा था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने एक धुन तैयार की और मनमोहन देसाई को सुनाया। जब मनमोहन देसाई ने धुन सुनी तो उसकी खूब तारीफ की, लेकिन फिर तभी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कहा कि अब बस इसमें किशोर कुमार की आवाज और जुड़ जाए तो यह गाना छा जाएगा। लेकिन मनमोहन देसाई किशोर को नहीं चाहते थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.