नई दिल्ली, मई 25 -- बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार ने कई एक्टर-डायरेक्टर्स की फिल्मों के लिए गाने गाए। इनमें से कुछ उनके दोस्त बने जिनसे ताउम्र दोस्ती भी निभाई। उनके दोस्तों की लिस्ट में एक नाम डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी भी शामिल थे। उस समय की बात है जब ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्मों जरिए पहचाने जाते थे। उन्होंने उस समय तक अनुपमा, गबन जैसी शानदार फिल्में डायरेक्ट की थी। उसी समय ऋषिकेश मुखर्जी एक खास फिल्म बना रहे थे। वो चाहते थे उनकी फिल्म का हीरो किशोर कुमार हो।किशोर कुमार नहीं करना चाहते थे फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी ने किशोर कुमार से वो फिल्म करने की बात कही। लेकिन किशोर कुमार इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। डायरेक्टर से उनकी गहरी दोस्ती थी कि वो खुलकर रोल के लिए उन्हें मना भी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्हें एक तरकीब सूझी। उन्होंने फिल्म को ना कहने ...