गाजीपुर, दिसम्बर 20 -- कठवामोड़। नोनहरा थाना पुलिस ने किशोर रोहित यादव की चाकू घोपकर की गई हत्या के मामले में शुक्रवार को दो वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। नोनहरा थाने के उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बड़ौरा चट्टी बहदग्राम के पास से 20 वर्षीय राहुल राम पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम माधोपुर मिश्ररौली थाना बिरनो और 23 वर्षीय श्रवण कुमार उर्फ सत्यप्रकाश आनन्द उर्फ सत्या पुत्र महेन्द्र राम निवासी ग्राम चकमुकुन्द उर्फ बरतर थाना नोनहरा को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 30 नवम्बर को नोनहरा थाना क्षेत्र के सकरताली पेट्रोलपंप के पास ढाबे पर दोस्तों के साथ खड़े होकर बात कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.