किशोर की हत्या में अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य पेश किया
सुल्तानपुर, मई 31 -- सुलतानपुर। अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में 16 वर्ष पूर्व हुई एक किशोर की हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष का साक्ष्य पेश करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। एडीजे प्रथम संध्या चौधरी ने आरोपी का बयान दर्ज करने के लिए सुनवाई नियत की है। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि जगदीशपुर थाने के मीरापुर मौजा मुबारकपुर निवासी शत्रुघ्न विश्वकर्मा के 15 वर्षीय पुत्र राज कुमार विश्वकर्मा की 25 फरवरी 2010 को गांव के ही बशीर फकीर ने पुरानी रंजिश में बाजार शुकुल थाने के मोहिउद्दीनपुर में हत्या कर दी थी। यह भी आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए शव गोमती नदी से मिले नाले में फेंक दिया। मृतक के पिता ने आरोप बशीर फकीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.