सुल्तानपुर, जून 11 -- सुलतानपुर। अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में 16 वर्ष पूर्व किशोर की हत्या कर शव नाले में फेंकने के मामले में बचाव पक्ष का सफाई साक्ष्य जारी है। एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। जगदीशपुर थाने के मुबारकपुर मौजा के मीरापुर निवासी शत्रुघ्न विश्वकर्मा के 15 वर्षीय पुत्र राज कुमार का शव 25 फरवरी 2010 को गांव के बाहर नाले में मिला था। मृतक के पिता ने बशीर फकीर पर तंत्र मंत्र और पुरानी रंजिश में हत्या करने का केस दर्ज कराया जिसकी सुनवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...