किशोर की हत्या के मामले में कोतवाली के घेराव की चेतावनी
नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर के बनवारीवास गांव के रहने वाले किशोर गोपाल शर्मा की हत्या के मामले में ब्राह्मण समाज एकजुट होता जा रहा है। समाज के काफी लोग मंगलवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान चेतावनी दी गई कि पुलिस बुधवार तक घटना का खुलासा नहीं करती तो गुरुवार को जेवर कोतवाली का घेराव किया जाएगा। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को गोपाल शर्मा के घर पहुंचे। पंडित पीतांबर शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच और परिवार को बीस लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की है। सभी ने सर्वसम्मति से तय किया कि यदि इस घटना का 27 मई की शाम तक खुलासा नहीं गया तो 28 मई को जेवर थाने का घेराव किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.