बलिया, मार्च 11 -- बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में सोमवार की रात हुए किशोर रौनक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी बबुआपुर निवासी 32 वर्षीय मनोज यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 14 वर्षीय रौनक उर्फ नकी की मनोज ने सोमवार रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दिया था। उसका शव गांव के ही एक नलकूप पर पड़ा मिला था। मृतक के पिता नंदजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। भोर में चेकिंग के दौरान सोनवानी हनुमान मंदिर के पास आरोपी का पुलिस से सामना हो गया। एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर का कहना है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो ग...