किशोर की हड्डी गलत जोड़ने का आरोप, अस्पताल में किसानों का धरना
रुडकी, सितम्बर 1 -- मंगलौर, संवाददाता। भाकियू भूमिपुत्र गुट के साथ किसानों ने किशोर के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर निजी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। आसफनगर निवासी किशोर अर्णव करीब एक माह पहले गिरकर घायल हो गया था। हादसे में उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने दिल्ली रोड पर बिझौली के पास एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान हड्डी गलत तरीके से जोड़ दी गई। इससे किशोर की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.