इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। भरेह थाना क्षेत्र के कांयछी गांव के किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिलने के मामले में एसएसपी ने जांच सिविल लाइन पुलिस को सौंप दी है। अब पुलिस इस पूरे प्रकरण की हत्या के एंगल से भी गहन जांच करेगी। मामले में परिजनों ने शुरू से ही आत्महत्या की आशंका को खारिज करते हुए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था। कांयछी गांव निवासी 15 वर्षीय आदर्श भदौरिया दो दिन तक लापता रहने के बाद गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद से ही परिजन पुलिस की प्रारंभिक जांच से संतुष्ट नहीं थे और लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। मृतक क...