बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव की घटना अस्पताल से लौटते हुए हादसे का शिकार हुआ किशोर हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव में रविवार की शाम आपसी विवाद में गोतिया के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। कुछ लोग जख्मी हो गये। जख्मियों का इलाज कल्याण बिगहा अस्पताल में कराया गया। वहां से लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। इस घटना में मारपीट में जख्मी हुए मेराज के 14 वर्षीय पुत्र दिलशाद की मौत हो गयी। परिजन मारपीट के कारण किशोर की मौत होने का आरोप लगाने लगे। इधर, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की वजह से उसकी मौत हुई है। दिलशाद के चाचा रियाज ने बताया कि रविवार की शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने गये तो उनके और दिलशाद की पिटाई कर दी। इससे दिलशाद का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.