गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है वहीं पिता ने मुंहबोली बुआ (मकान मालिक की बेटी) और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र के रुचापार गांव निवासी भानु प्रताप मिश्रा का बेटा रवि मिश्रा अपनी मां के साथ 29 मार्च को खोराबार के जंगल सिकरी में उपनयन संस्कार में शामिल होने आया था। अगले दिन उसकी मां घर लौट गई जबकि रवि वहीं रुक गया। बताया गया कि दो अप्रैल की सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद उसी दिन दोपहर में लखनऊ फोरलेन किनारे खिरवनिया गांव के पास एक पेड़ से उसका शव लटका मिला।शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.