कन्नौज, जून 17 -- ​तिर्वा। औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मड़हादासपुर गांव में एक 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अर्पित कुमार मंगलवार की रात अपने घर के बरामदे में सोया था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब मां सरिता देवी ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो वह अचेत मिला। परिजन उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ​इस घटना के बाद अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मृतक के मामा गुड्डू निवासी डम्मरपुर, तिर्वा ने अर्पित के ताऊ पर जमीन हड़पने के लिए जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अर्पित अपनी मां का इकलौता सहारा था और उसके हिस्से में करीब 15 बीघा कीमती जमीन है, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामा का ...