नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के रहने वाले एक किशोर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन अलीगढ़ में नानी के घर अचानक तबीयत बिगड़ने पर किशोर को जेवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दयानतपुर गांव निवासी किशन कुमार पाल का बेटा अर्जुन रविवार को अपनी नानी के घर अलीगढ़ गया था। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जेवर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने लिखित रूप से प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। पुलिस ने इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...