गाजीपुर, अप्रैल 19 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम खत्म किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू के पिता दिनेश यादव ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में राजू सबसे बड़ा था। परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बगल के गांव के दो लोग उनके पुत्र को किसी काम के बहाने अपने साथ ले गए थे। यह भी पढ़ें- व्यक्ति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाया जब वह देर ...