किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम
बांका, जून 23 -- बौंसी, निज संवाददाता। बाराहाट के भेडामोड़ के समीप मंगलवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली का एक जर्जर पोल अचानक गिर गया। पोल की चपेट में आने से किशोर अखिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अखिलेश कुमार बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के मनियारपुर कोदराडीह गांव निवासी हुरो मंडल का छोटा पुत्र था। वह बाराहाट थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित अपने नाना जगदीश मंडल के घर रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार अखिलेश पढ़ाई में मेधावी था और बेहतर भविष्य बनाने के लिए नाना के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था। यह भी पढ़ें- किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने उसके सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया। अखिलेश दो भाइयों में छोटा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.