किशोर की मौत मामले में एसडीओ और जेई पर मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, जून 10 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पडरछ गांव के टोला पिपरहवा में लटक रहे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर किशोर की हुई मौत मामले में थाना पुलिस ने जेई और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृत किशोर के पिता रमाशंकर यादव की तहरीर पर की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता रमाशंकर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र 16 वर्षीय संदीप यादव मंगलवार दोपहर घर से लगभग 300 मीटर दूर मवेशियों को पानी पिलाने जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में झूल रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो संदीप तार से लिपटा हुआ था और उसकी जान जा चुकी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.