कौशाम्बी, मई 15 -- करारी के छोटा पचंभा गांव का 17 वर्षीय ओम यादव पुत्र देव नारायण किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार को वह गेहूं बेचने बारा ब्लॉक गया था। ब्लॉक कार्यालय के समीप ही विपरीत दिशा से आए ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किशोर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक के चाचा राज नारायण की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की रिक्शा समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...