किशोर की मौत पर परिजनों से मिले जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले किशोर अफसर खान के घर गुरुवार शाम करीब पांच बजे जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। बता दें कि चांदपुर चौमरी गांव निवासी वकील खान के 17 वर्षीय पुत्र अफसर खान की खेत में सिंचाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने दिवंगत किशोर के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.