हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। नहर कवरिंग रोड पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत मामले में डीएम ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। मूलरूप से रायपुर टांडा बरेली यूपी निवासी गौरीलाल मुखानी थानाक्षेत्र के जगदंबा नगर की पनचक्की गली में परिवार संग रहते हैं। वह बंटाई का काम करते हैं। सोमवार शाम को गौरीलाल का 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सिलेंडर लेकर अपने बड़े भाई ललित के साथ मुखानी चौराहे से जगदंबा नगर की ओर आ रहा था। बाइक बड़ा भाई चला रहा था। इसी दौरान जगदंबा नगर में शिव मंदिर के पास बाइक गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई और अर्जुन नीचे गिर गया। इस दौरान वह सामने से आ रहे मिक्सर ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सिस्टम पर सवाल उठे तो डीएम ने तत्काल संज्ञान लेकर मजिस्ट्रेटी जांच के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.