किशोर की मौत के मामले में छात्रा और उसके दोस्त पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दोनों को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराये पर रहकर पढ़ाई करने वाला प्रिंस निषाद 23 सितंबर को लापता हो गया था। पिता नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि प्रिंस सुबह करीब आठ बजे मोहरीपुर चौराहे से बेतियाहाता स्थित कोचिंग के लिए निकला था, मगर वापस नहीं लौटा था।कोचिंग सेंटर से पता चला कि उस दिन प्रिंस न तो कोचिंग पहुंचा और न ही परीक्षा में शामिल हुआ। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो किशोर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसकी आखिरी लोकेशन पीपीगंज में मिली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.