बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र में रजवाहे से मछली पकड़ने का आरोप लगाकर किशोर को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता। किशोर के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिरौड़ी ताजपुर निवासी खुरसैद ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा इस्तेकार बाइक से काम की तलाश में नौसाना गांव जा रहा था। नैथला हसनपुर रजवाहे पर कुछ बच्चों को मछली पकड़ते देख इस्तेकार वहां रुक गया। तभी नैथला हसनपुर निवासी चंद्रशेखर,महेश उर्फ गोलू और सुमंत ने मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर इस्तेकार की बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद तीनों ने इस्तेकार को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा। आरोपी उसे जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.