प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानारायणपुर गांव निवासी फरजाना पत्नी मो. हुसबान ने पुलिस को तहरीर दी। तीन अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसका 15 वर्षीय बेटा मो. अफरान घर के पास ही भैंस चरा रहा था। तभी गांव के ही मो. आकिब अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। आरोपी उसे पीटने लगे, वह वहां से भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पीटा। पीड़िता फरजाना की तहरीर पर पुलिस ने मो. आकिब उर्फ मन्ना को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.