प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दोस्त के साथ जौनपुर के चौकियाधाम दर्शन को गए दिलीपपुर खूझीकला के किशोर की वहां नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खूझीकला गांव निवासी संतोष कश्यप का 15 वर्षीय बेटा कमलदीप रविवार शाम जौनपुर के मुंगराबादशाह पुर सतहरिया निवासी अपने दोस्त अमित के घर गया था। सोमवार सुबह नौ बजे दोनों बाइक से जौनपुर के चौकियाधाम दर्शन करने चले गए। दर्शन से पूर्व धाम के समीप तालाब में दोनों स्नान करने लगे। इस दौरान कमलदीप का पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में चला गया। अमित शोर मचाने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। तुरंत जौनपुर ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जौनपुर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...