किशोर की डेड बॉडी बरामदगी मामले में चार आरोपी धराये
मधुबनी, अप्रैल 10 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर। किशोर की डेड बॉडी बरामदगी मामले में पुलिस ने बाराटोल से चार लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने शुक्रवार को की। उससे पहले सभी आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके घर से थाने लायी। पांच दिन पहले, विगत छह अप्रैल को साहरघाट थाना क्षेत्र के बाराटोल के एक किशोर की लाश बरामद की गयी थी। गांव के पास एक खेत से बरामद नौ वर्षीय मृतक अल्तमस, उसी गांव के मो. फिरोज का बेटा था। शव बरामदगी से एक दिन पहले पांच अप्रैल को वह घर से लापता हुआ था। शव बरामद होने के बाद मृतक की मां ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करायी थी।उसी शिकायत के आलोक में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.