किशोर की जहर देकर हत्या करने के मामले में नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार
कटिहार, जून 29 -- फलका, एक संवाददाता बीते दिनों पोठिया थाना क्षेत्र के टीकापट्टी चांदपुर गांव में अमर ऋषि की जहर खिलाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि टीकापट्टी चांदपुर गांव निवासी हिटलर ऋषि के द्वारा थाना में अपने चाचा अमर ऋषि को गांव के ही एक महिला फूलन देवी उर्फ फूलवती चांदपुर टीकापट्टी वार्ड संख्या- तीन निवासी के द्वारा जहर खिलाकर हत्या करने की आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। घटना को लेकर मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी महिला फरार चल रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी महिला को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.