उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता। माधौगढ़ के रुद्रपुरा में किशोर की अपहरण के बाद हत्या में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष, दरोगा और दीवान को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई परिजनों के आरोपों पर जांच के बाद एसपी ने की। माधौगढ़ थाने का चार्ज उरई कोतवाली की कोंच बस स्टैंड चौकी के प्रभारी रहे अभिलाष मिश्रा को दे दिया गया है। बता दें कि मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के अनुसार ग्राम रुद्रपुरा निवासी परमाल सिंह का 16 वर्षीय पुत्र कमल प्रताप सिंह 25 मार्च को अपने गांव के ही दोस्त रोहित याज्ञिक व तेज प्रताप से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसको अगवा कर लेने का मैसेज आया। यही नहीं इस मैसेज में तीस लाख की फिरौती भी मांगी गई। यह मैसेज मां के फोन पर किशोर के नंबर से ही किया गया था। 27 मार्च को मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.