किशोर-किशोरियों को डिप्थीरिया से बचाने को टीकाकरण अभियान शुरू
चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। जिले में किशोर और किशोरियो को डिप्थीरिया जैसी बीमारी से बचाने के लिए सोमवार को टीडी एवं डीपीटी टीकाकरण अभियान शुरु हो गया। जीजीआईसी में सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी व प्रधानाचार्या शशिकला ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य महकमे ने इसकी तैयारी की है। टीकाकरण सत्र बुधवार व शनिवार को छोंडकर अन्य दिनों में संचालित होंगे। शुभारंभ के साथ ही जीजीआईसी में संचालित सत्र के दौरान 25 बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मी प्रिंयका देवी व आशा कार्यकत्री की टीम ने किया। सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में अभियान के दौरान एक अध्यापक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- जानलेवा डिप्थीरिया-सरवाईकल कैंसर से 34,904 विद्यार्थी को सुरक्षित करने का लक्ष्य जिससे अभियान ठीक ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.