किशोर-किशोरियों के आत्मसम्मान बढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण आयोजित
पूर्णिया, मार्च 26 -- बैसा, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित कनकई सभागार में किशोर एवं किशोरियों के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास वर्धन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चंदवार पंचायत के विकास मित्र रमेश कुमार (30 वर्ष) के असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 'उड़ान' कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले कारकों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उनके परिवारों को भी संवाद प्रक्रिया में शामिल करने पर बल दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, शिक्षा सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र एवं टोला सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.